गौ धाम आश्रम
वृंदावन की पवित्र भूमि पर गौ माता की सेवा के लिए ‘गौ धाम’ आश्रम की परिकल्पना की गयी। ‘गौ धाम’ मातृश्री पाना देवी अग्रवाल की पावन स्मृति को समर्पित है।
मुंबई निवासी सुप्रसिद्ध व्यवसायी और गौ प्रेमी श्रीयुत श्रीनारायण अग्रवाल की पूज्यनीय माताजी ने वृन्दावन में अपने जीवन के अंतिम कई वर्ष व्यतीत किये थे।
प.पू. गुरुदेव मां गीता भारतीजी ने ‘गौ धाम’ के संकल्प को पूरा करने और इसे मूर्तरूप देने में अपना आशीर्वाद प्रदान किया। पूज्य गुरुमां के सान्निध्य में 10 अगस्त 2022 को ‘गौ धाम’ की स्थापना हुई।
‘गौ धाम’ एक सेवा केंद्र है, जहां गौ माता से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहे ऐसी व्यवस्था की गई है। जैसे - गाय की महिमा, गाय का आध्यात्मिक महत्व, गाय के गोबर और गोमूत्र की उपयोगिता, गौ उत्पाद, गौ आधारित खेती, गौशालाएं, गाय का चारा, चिकित्सा, संरक्षण - संवर्धन आदि।
गौ धाम के प्रबंधक श्री विभोर प्रकाशम और श्रीमती सरिता मोल की देखरेख में गौ धाम आश्रम धार्मिक और सामाजिक उन्नति के साथ – साथ शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनता जा रहा है।
गोवंश की रक्षा और सेवा को समर्पित ‘गौ धाम योजना’ का संचालन ‘गौ धाम’ से ही किया जा रहा है।
गौ धाम आश्रम की प्रमुख गतिविधियाँ
-
पूजन, गौ आरती, भजन, कीर्तन, कथा, प्रवचन आदि।
-
एकादशी के दिन माताओं का कीर्तन।
-
गोवंश और किसानों से संबंधित डेटा संकलन।
-
गौ धाम योजना की प्रदर्शनी।
-
गौ उत्पादों का निर्माण एवं प्रचार-प्रसार।
-
स्वास्थ्य और योग शिविर आयोजित करना।
-
उत्तर प्रदेश सरकार की सहभागिता योजना के अंतर्गत गोवंश को गोशालाओं से किसान के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था।
-
गोपालकों और गौ सेवकों को चारा, चुन्नी, चोकर, मटका, गेहूं, कम्बल, बाल्टी आदि का वितरण।
-
किसानों को जैविक खेती के लिए जैव उर्वरक, जैविक खाद और कीटनाशक बनाने का प्रशिक्षण देना।
-
महिलाओं को गोबर के उत्पाद, जैसे दीपक और धूपबत्ती आदि बनाने का प्रशिक्षण देना।
-
गोवंश के चारे के लिए किसानों को नेपियर घास लगाने में मदद करना।
-
निराश्रित गोवंश के लिए मथुरा जनपद के राया ब्लॉक के सियरा ग्राम पंचायत में अस्थाई गोशाला प्रबंधन।
-
मथुरा जनपद की राल गोशाला को ‘मॉडल गोशाला’ बनाने में सहयोग।
-
गौ एम्बुलेंस की व्यवस्था।
-
गोवंश के उपचार का प्रबंध।
-
लम्पी बीमारी की रोकथाम में गौ धाम आश्रम का विशेष योगदान।
सेवा एवं सामाजिक गतिविधियाँ
गौ धाम आश्रम गोवंश की सेवा और संरक्षण के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग तथा जनसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है।
-
बाढ़ ग्रसित वृन्दावन खादर क्षेत्र में राहत कार्य।
-
समय–समय पर अन्य धार्मिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्य।
-
गोवंश की सेवा, संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास।
गौ धाम — सेवा और जागरूकता का केंद्र
गौ धाम आश्रम का उद्देश्य गौ माता के प्रति समाज में सेवा, संरक्षण और जागरूकता की भावना को बढ़ाना है। यहाँ गौ सेवा से संबंधित धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जा रहा है।
गौ धाम योजना के माध्यम से गोवंश और किसान परिवार के बीच एक मजबूत सेतु तैयार करने तथा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सेवा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।
गौ धाम आश्रम की झलकियां